Wednesday, June, 24,2026

विकसित भारत-2047 में राजस्थान निभाएगा अग्रणी भूमिकाः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार जिला आधारित विकास मॉडल को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले की विशेष पहचान, स्थानीय संसाधनों और आर्थिक संभावनाओं को आधार बनाकर विकास की नई रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जिला घरेलू उत्पाद अनुमान विषयक बैठक में नीति आयोग के सदस्य प्रो. के. वी. राजू भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य की आर्थिक प्रगति, जिला स्तर पर विकास के मूल्यांकन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजस्थान को बताया अचीवर्स श्रेणी का राज्य

बैठक में प्रो. के. वी. राजू ने राजस्थान सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान अचीवर्स श्रेणी का राज्य है। उन्होंने कहा कि पेयजल, ग्रामीण विकास, पर्यटन, कृषि, खनन और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में राजस्थान ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि उच्च तकनीक आधारित डेटाबेस तैयार कर इन क्षेत्रों की वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में शामिल किया जाए। साथ ही योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग, क्षमता संवर्धन और असंगठित क्षेत्र के सर्वेक्षणों में सैंपल साइज बढ़ाने पर भी जोर दिया।

आकांक्षी उपखंडों के विकास पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में आकांक्षी उपखंडों का समग्र विकास किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विशेषताओं और स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रमुख फसलों और उत्पादों की पहचान की जा रही है। इन उत्पादों के प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे लघु, कुटीर और पारंपरिक उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

गांव और वार्ड स्तर तक बनेगा विकास का मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि संतुलित और नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए 'मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आमजन के सुझावों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2030, 2035 और 2047 तक के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

जिला घरेलू उत्पाद के लिए विकसित होगा विशेष पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक प्रगति का सही आकलन करने के लिए मजबूत जिला सकल उत्पाद प्रणाली आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सरकार कृषि, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, खनन और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में डेटा आधारित विकास मॉडल तैयार कर रही है। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट डोमेस्टिक प्रोडक्ट पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।

यमुना जल परियोजना पर निर्णायक बैठक आज, CM होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही एमओए से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णायक चर्चा की जाएगी। हरियाणा व राजस्थान की सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से तेजी से परियोजना की क्रियान्विति की ओर आगे बढ़ रही है, ताकि परियोजना शीघ्र ही मूर्त रूप ले और शेखावाटी क्षेत्र को भरपूर पेयजल की आपूर्ति हो सके। इस परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery