Friday, December, 26,2025

घने कोहरे से ठिठुरा राजस्थान, फतेहपुर का पारा @ 2.9°

जयपुर: प्रदेश में कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी नीचे रही, जबकि बीकानेर शहर में सुबह 50 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में सुबह साढ़े नौ बजे तक कोहरे का असर  बना रहा और नमी अधिक होने से बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं। जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। कोहरे के कारण इन जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। सर्दी के लिहाज से शेखावाटी क्षेत्र में हल्की सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कुचामन सिटी में 4.7, नागौर में 5.6, करौली में 5.9 और सीकर में 6.0 डिग्री तापमान रहा।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म स्थान

दिन के तापमान की बात करें तो बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर और पाली में 30.3 तथा अजमेर में 29.1 डिग्री तापमान रहा। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया। जयपुर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और ठंड के इस दौर में झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और करौली क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जारी रहेगा कोहरे का कहर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को भी सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि राज्य में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 22 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery