Tuesday, May, 26,2026

प्रदेश के बांधों में आधा पानी शेष, केवल 10 बांध पूरी तरह भरे

जयपुर: प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बांधों का जलस्तर लगातार घटने लगा है। हालांकि अभी गर्मी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है और गत दिनों में बारिश भी हुई है, लेकिन जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बांधों में इस बारिश से पानी की कोई आवक नहीं हुई है। यहीं कारण है कि राजस्थान के 693 बांधों में कुल क्षमता का 48.70 प्रतिशत पानी ही शेष बचा है। पिछले वर्ष 30 सितंबर 2025 को बांधों में कुल भराव क्षमता का 90.51 प्रतिशत पानी था। वहीं 1 मई तक बीते 15 दिनों में राज्य के बांधों में 208.04 एमसीएम पानी की कमी दर्ज की गई है। राज्य के सभी बांधों की कुल क्षमता 13029.091 एमसीएम है, जबकि वर्तमान में इनमें 6345.191 एमसीएम पानी उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 257 बांध पूरी तरह खाली हो चुके हैं, जबकि केवल 10 बांध ऐसे हैं, जो 100 प्रतिशत भरे हुए हैं।

23 बड़े बांधों में कुल 59.71 प्रतिशत पानी

अभी राज्य के 23 बड़े बांथों में कुल 59.71 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। इन बांधों की कुल क्षमता 8196.754 एमसीएम है, जिसमें वर्तमान में 4894.664 एमसीएम पानी मौजूद है।

जयपुर क्षेत्र के बांधों की स्थिति

जयपुर और आस-पास स्थित बांधों में कानोता बांध 100 प्रतिशत भरा है। वहीं रामगढ़ बांध पूरी तरह सूखा पड़ा है। छापरवाड़ा में 20.83 प्रतिशत पानी है। कालख सागर भी खाली है तो रामसागर में 31.48 प्रतिशत पानी बचा है।

प्रमुख बड़े बांधों की स्थिति

  • कोटा बैराज - 98.74 प्रतिशत
  • मोरेल बांध, दौसा 93.95 प्रतिशत
  • बीसलपुर बांध, टोंक- 76.83 प्रतिशत
  • सोम कमला अम्बा, डूंगरपुर - 73.77 प्रतिशत
  • जवाहर सागर- 71.63 प्रतिशत
  • राणा प्रताप सागर- 67.75 प्रतिशत
  • राजसमंद झील 61.63 प्रतिशत
  • जयसमंद 58.71 प्रतिशत
  • जवाई बांध, पाली- 37.26 प्रतिशत
  • रामगढ़ बांध, जयपुर - पूरी तरह खाली

कोटा जोन में सबसे ज्यादा 57.62 प्रतिशत पानी

जल संसाधन विभाग ने प्रदेश को छह जोन में विभाजित किया है। इनमें कोटा जोन में सबसे ज्यादा 57.62 प्रतिशत पानी है, जबकि भरतपुर और जोधपुर जोन में  स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मेवाड़-हाड़ौती में बेहतर हालात

  • फतेहसागर - 79.59 प्रतिशत
  • स्वरूप सागर 89.99 प्रतिशत
  • माही बजाज सागर - 46.29 प्रतिशत
  • कालीसिंध बांथ - 81.90 प्रतिशत
  • राजगढ़ बाध-73.48 प्रतिशत

1 मई 2026 की रिपोर्ट

  1. 257 बांध खाली
  2. 426 बांध आंशिक रूप से भरे हुए
  3. केवल 10 बांध पूरी तरह भरे हुए
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery