Thursday, June, 26,2025

5वें और छठे वेतनमान से जुड़े कर्मचारियों के DA में वृद्धि

जयपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते में 1 जनवरी 2025 से क्रमशः 11% और 6% की वृद्धि का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद, पांचवें वेतनमान में महंगाई भत्ता 455% से बढ़कर 466% और छठे वेतनमान में 246% से बढ़कर 252% हो गया है। इस वृद्धि से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला सुशासन और लोक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक कदम कर्मचारी हितैषी नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार के समर्पण का प्रतीक है। इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर है और यह बढ़ती महंगाई के बीच उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

ERCP के लिए वन विभाग को 1102.72 हेक्टेयर भूमि आवंटित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के तहत रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बारां और अलवर जिलों में वन भूमि प्रत्यावर्तन के तहत वन विभाग को 1102.72 हेक्टेयर गैर-वन भूमि निशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी है। इस निर्णय के तहत बारां जिले की किशनगंज तहसील में 427.59 हेक्टेयर, छबड़ा तहसील में 284.09 हेक्टेयर, छीपाबड़ौद तहसील में 362.95 हेक्टेयर और अलवर जिले में आरक्षित भूमि कोष से 28.08 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को आवंटित की गई है। यह आवंटन ईआरसीपी के अंतर्गत रामगढ़ और महलपुर बैराज तथा नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के बैराज निर्माण से प्रभावित वन भूमि के प्रत्यावर्तन के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से परियोजना के कार्यों में तेजी आएगी, जिससे पूर्वी राजस्थान में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery