Saturday, October, 11,2025

अब प्रदेश भर में साइबर जागरूकता अभियान चलेगा

जयपुर: प्रदेश में अब साइबर अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू होगा। डीजीपी कार्यालय, एससीआरबी और साइबर क्राइम शाखा की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार अक्टूबर में इसे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर यह कार्यक्रम पूरे राज्य में जोर-शोर से आयोजित किया जाएगा।

डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि यह पहल भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी पहुंचाना है। इसके लिए सभी जिलों के एसपी, डीसीपी और कमांडेंट को अभियान की विस्तृत योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तर पर एसपी साइबर अपराध और जिला स्तर पर एएसपी रैंक के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा, नागरिक उड्डयन, डाक और पंचायती राज विभागों को भी साझेदार बनाया गया है।

अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, कार्यशालाएं, विवञ्ज, प्रतियोगिताएं और साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बाजार, मंदिर, अस्पताल और थानों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही जिले स्तर पर मैराथन, साइकिल रैली और मानव श्रृंखला जैसी जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery