Tuesday, July, 14,2026

अब एक लाख की ठगी पर भी ई-जीरो एफआईआर

जयपुर: राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ राज्य सरकार ने अपनी रणनीति और मजबूत कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अब साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के लिए तकनीक और त्वरित कार्रवाई को हथियार बना रहा है। इसी दिशा में सरकार अब ई-जीरो एफआईआर की सीमा को पांच लाख से घटाकर एक लाख रुपए करने की तैयारी कर रही है। इस फैसले के लागू होने के बाद यदि किसी व्यक्ति के साथ एक लाख रुपए या उससे अधिक की साइबर ठगी होती है तो मामले में स्वतः ई-जीरो एफआईआर दर्ज हो सकेगी। राजस्थान में 8 जनवरी 2026 से पांच लाख रुपए या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में स्वतः ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब तक प्रदेश में 405 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। यह व्यवस्था लागू करने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य है। प्रदेश में अब तक 3,35,441 संदिग्ध मोबाइल फोन और सिम कार्ड ब्लॉक किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। डिजिटल फॉरेंसिक क्षमता बढ़ाने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम सेंटर को भविष्य में अलग भवन उपलब्ध कराया जाएगा।

1930 हेल्पलाइन हुई पहले से ज्यादा मजबूत

साइबर ठगी की शिकायतों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 को भी मजबूत किया गया है। पहले जहां कॉल कनेक्ट होने में परेशानी आती थी, वहीं अब व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। वर्तमान में 53 प्रशिक्षित कॉल टेकर तीन शिफ्टों में 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। राजस्थान ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए जिला स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार किया है। प्रदेश के सभी 41 जिलों में साइबर पुलिस थाने संचालित हैं। प्रत्येक साइबर थाने में हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जहां पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने के साथ तकनीकी और कानूनी सहायता मिल रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery