Tuesday, August, 12,2025

खोया वैभव लौटाने की कोशिश, एकजुटता पर जोर

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र में अपनी खोई हुई साख को फिर से हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार को डूंगरपुर और उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया। इन सम्मेलनों में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई। उदयपुर सम्मेलन में डोटासरा ने साफ कहा कि केवल बीजेपी और भजनलाल सरकार की आलोचना से कुछ नहीं होगा।

कार्यकर्ताओं को अब जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में कई विफलताएं रहीं, लेकिन कांग्रेस ने एक भी बड़ा आंदोलन नहीं किया। क्या हम हर बार आलाकमान के निर्देशों के बाद ही काम करेंगे?

टिकट नहीं तो जुट जाते हैं दूसरों को हराने में

डूंगरपुर के वागड़ गांधी वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं है, हमारे कार्यकर्ता आज भी मजबूती से हमारे साथ हैं, लेकिन नेताओं में आपसी बिखराव और सामंजस्य की कमी है। कई नेता सिर्फ टिकट लेने के लिए सक्रिय होते हैं और टिकट न मिलने पर दूसरों को हराने में जुट जाते हैं।

आपसी झगड़े और गुटबाजी पर हमला

डोटासरा ने संगठन के भीतर आपसी कलह और गुटबाजी को कांग्रेस की हार का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि उदयपुर में आज तक नेता प्रतिपक्ष नहीं बन सका, क्योंकि आपसी मतभेद हावी हैं। प्रदेश में बीजेपी से मुख्यमंत्री बन गया और हम अब भी गुटबाजी में उलझे हैं। डोटासरा ने बड़े नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ नेता किसी को आगे बढ़ने नहीं देते और उन्हें दबाते हैं। अब संगठन में वही आगे बढ़ेगा, जो लगातार काम करेगा।

मंत्री लूटने में लगे हुए: जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार के मंत्री 'माल लूटने' में व्यस्त हैं, जबकि जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग बारिश में बह रहे हैं, सड़कों पर पानी भर रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने को तैयार नहीं। जूली ने कहा कि कांग्रेस बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए काम कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery