Tuesday, May, 26,2026

सरकार का महंगाई पर कोई ध्यान नहीं, जनता परेशान: केसी वेणुगोपाल

जयपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान और दिल्ली कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का पुष्कर में चल रहा आवासीय प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन संगठनात्मक मजबूती और जमीनी जुड़ाव पर केंद्रित रहा। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह श्रमदान के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने स्वागत किया। वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार महंगाई पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं हैं। वेणुगोपाल ने नीट पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस पर आने वाले समय में और बड़े खुलासे होंगे और कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन कर रही है जो आगे भी जारी रहेंगे।

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं

शिविर के तीसरे दिन के पहले सत्र में शशिकांत सेंथिल ने 'कास्ट फॉर्मेशन और सोशल इंजीनियरिंग' विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों से प्रभावी संवाद स्थापित करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery