Wednesday, March, 25,2026

गैस व महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन 27 को

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस 1 अप्रैल से जनता के बीच केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान का आगाज करेगी और सरकार के खिलाफ जनआंदोलन करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को पीसीसी से जनआंदोलन का ऐलान किया। डोटासरा ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' नारे के साथ पूरे एक महीने तक जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संविधान में हर 5 साल में चुनाव कराए जाने के प्रावधान के बावजूद राज्य सरकार की ओर से निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने को लेकर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस 27 मार्च को रसोई गैस की किल्लत से होने वाली परेशानी के विरोध में भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरुद्ध जयपुर में शहीद स्मारक पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी।

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सिर्फ बहाना

डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार हार के डर से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव कराने से कतरा रही है। सरकार कभी वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर, कभी परिसीमन के बहाने और अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बहाने से चुनाव टाल रही है। सरकार ने जानबूझकर ओबीसी आयोग का गठन देरी से किया, आयोग को आवश्यक संसाधन और डेटा उपलब्ध नहीं कराया। सरकार आयोग की रिपोर्ट न मिलने का बहाना बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है।

अफसरों को जानबूझकर राज्य से बाहर भेजा

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 25 से 30 आईएएस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया है। साथ ही करीब 70 आईएएस अधिकारी एक महीने के लिए मसूरी में ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। जब इतने वरिष्ठ अधिकारी, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर प्रदेश से बाहर होंगे तो चुनाव कैसे संभव होंगे? यह स्पष्ट रूप से चुनाव टालने की सोची-समझी साजिश है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery