Thursday, April, 02,2026

कुनबे में 5 लाख पदाधिकारी बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस

जयपुर: प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी ने ग्रास रूट स्तर पर अभूतपूर्व विस्तार का फैसला लिया है। कांग्रेस ने पहली बार ग्राम पंचायत और शहरी वाड़ों की कार्यकारिणी गठित करने की मुहिम शुरू कर दी। कांग्रेस का लक्ष्य 5 लाख 35 हजार से ज्यादा नए पदाधिकारी बनाना है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा संगठन अभी भी इंतजार की रणनीति पर है। मोचों, विभागों और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई है। सरकार भी बोर्ड-आयोगों में नियुक्तियां टाल रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को सर्कुलर जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं कि 19 अप्रैल तक हर ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित कर दी जाए। इसमें पंचायत अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष सहित 21 पदाधिकारी होंगे। राजस्थान में वर्तमान में 14,726 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 3 लाख 23 हजार 972 पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

वहीं 10,245 शहरी वाडों में 2 लाख 11 हजार 590 पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। कुल मिलाकर 5 लाख 35 हजार 662 नए पदाधिकारी पार्टी का 'कुनबा' बढ़ाएंगे। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठन का फैसला लिया है। पहले यह केवल मंडल स्तर तक सीमित था। अब पंचायत पुनर्गठन के बाद बढ़ी 3,416 नई पंचायतों को भी कवर किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष स्थानीय नेताओं की सलाह से कार्यकारिणी बनाएंगे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार वीडियो कॉल और मीटिंग के जरिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कोई भी जिलाध्यक्ष लक्ष्य से पीछे नहीं रह पाएगा। पार्टी का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर पदाधिकारी बनने से संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी और निकाय-पंचायत चुनाव में सीधा फायदा मिलेगा।

एक माह में रिकॉर्ड बनाएंगे, हार के डर से चुनाव टाल रही सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट कहा कि निकाय-पंचायत चुनाव पर फोकस है। ग्रास रूट पर मजबूती के बिना जीत संभव नहीं। हम एक महीने में 5 लाख से ज्यादा पदाधिकारी बना देंगे। यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही है, लेकिन कांग्रेस की तैयारी पूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि 2022 उदयपुर राष्ट्रीय संकल्प शिविर के बाद मंडल कार्यकारिणी गठित की गई थी और अब 2,200 मंडलों की कार्यकारिणी बन चुकी है। अब पंचायत और वार्ड स्तर तक विस्तार हो रहा है।

मोर्चा-विभाग भाजपा अभी भी इंतजार में

भाजपा में 29 दिसंबर, 2025 को युवा, अल्पसंख्यक, ओबीसी, एससी, एसटी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष घोषित हुए। एक जनवरी, 2026 को महिला मोर्चा अध्यक्ष भी बन गए। लेकिन ढाई महीने बाद भी इन 7 मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष घोषित नहीं हुए। अध्यक्षों ने नामों की सूची प्रदेश स्तर पर उच्च स्तर पर सौप दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक राय न बन पाने के कारण सहमति नहीं बन पाई है। इससे पहले तत्कालीन युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची पूरे कार्यकाल में कार्यकारिणी नहीं बना पाए। उनकी लिस्ट 53 मिनट बाद ही रोक दी गई थी। जयपुर शहर इकाई की कार्यकारिणी भी 5 महीने तक अटकी रही। भाजपा में 20 विभाग और 19 प्रकोष्ठ हैं, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने सिर्फ 3 (मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी) में प्रभारी नियुक्त किए हैं। बाकी पुरानी टीम पर चल रहे हैं।

सवा 2 साल से बोर्ड-आयोग बिना अध्यक्ष के

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन को सवा दो साल हो गए हैं, लेकिन महिला आयोग, बाल आयोग, ओबीसी आयोग, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, खादी बोर्ड, हज कमेटी, डांग विकास बोर्ड समेत दर्जनों संस्थान बिना अध्यक्ष के चल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निकाय-पंचायत चुनाव की अनिश्चितता के कारण नियुक्तियां रोकी जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस 5 लाख से ज्यादा पदाधिकारियों का नया 'कुनबा' तैयार कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। वहीं भाजपा संगठन अभी भी कार्यकारिणी, विभाग और बोर्ड-आयोग की नियुक्तियों के इंतजार में लगा है। भाजपा अभी सही समय का इंतजार कर रही है, क्योंकि उसका संगठन वर्तमान में प्रदेश में सत्ता में है। ऐसे में वह किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करना चाहती है। इसलिए भाजपा अभी 'वेट एंड वॉच' की रणनीति पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery