Saturday, December, 20,2025

जयपुर शहर जिलाध्यक्ष पर रार जल्द सहमति के बन रहे आसार

जयपुर: कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश में शेष पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा इस सप्ताह होने की पूरी संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार झालावाड़ और बारां जिलों की रायसुमारी पूरी हो चुकी है, जबकि जयपुर शहर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में आपसी सहमति बनाने की आखिरी कोशिश चल रही है।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान है। रायशुमारी पैनल में सुनील शर्मा सबसे ऊपर हैं, दूसरे नंबर पर पुष्पेंद्र भारद्वाज हैं। वहीं मौजूदा अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने फिर जिलाध्यक्ष बनने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार पुष्पेंद्र, राहुल गांधी की टीम के सम्पर्क में हैं, जहां से जिलाध्यक्ष की सूची को आखिरी वक्त रोक दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास भी जिलाध्यक्ष के लिए जोर लगा रहे हैं।

इसी सप्ताह होगी दिल्ली में नेताओं से चर्चा

4 और 5 दिसंबर को दिल्ली में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पीसीसी अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों के साथ अंतिम दौर की बैठक होगी। बैठक में बारां व झालावाड़ के साथ अन्य जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति बनने पर सूची जारी की जाएगी। अगर सहमति नहीं बनी तो राजसमंद व प्रतापगढ़ को फिर होल्ड किया जा सकता है।

1977 से कांग्रेस का कार्यकर्ताः तिवाड़ी

जयपुर शहर जिलाध्यक्ष का दावा करते हुए मौजूदा जिला अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि दोबारा अध्यक्ष बनूंगा। मैंने ढाई साल बीजेपी से लगातार संघर्ष किया है। नगर निगम चुनाव आने वाले हैं, मैंने हाई कोर्ट में रिट भी दाखिल की है। बीजेपी के खिलाफ पूरे शहर में माहौल है। कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। राहुल गांधी साधारण कार्यकर्ता को मौका दे रहे हैं। मैं मोटरसाइकिल वाला अध्यक्ष था, आज भी हूं। तिवाड़ी ने कहा कि 1977 में हाथ से पर्चियां लिखकर बांटता था, आज भी वही जोश है। जयपुर का कार्यकर्ता मुझे प्यार करता है। फैसला मेरे पक्ष में ही आएगा। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्षों को लेकर हाईकमान को भेजे गए पैनल में तिवाड़ी टॉप-3 में भी नहीं हैं और उम्र को लेकर भी आपत्ति है, लेकिन तिवाड़ी खुलकर दावा कर रहे हैं।

राजसमंद और प्रतापगढ़ में गुटबाजी से अटके जिलाध्यक्ष के नाम

राजसमंद और प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष को लेकर गुटबाजी के चलते नाम अटक गया है। सचिन पायलट राजसमंद में अपने खेमे के गोवर्धन सिंह को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। दूसरी तरफ सीपी जोशी खेमे से आदित्य प्रताप सिंह का नाम चल रहा है। दोनों नेता अपने अपने व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। वहीं प्रतापगढ़ में सचिन पायलट मौजूदा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को ही रिपीट कराना चाहते हैं, जबकि पीसीसी संगठन और स्थानीय नेता अन्य को बनाने की मांग कर रहे हैं। अगर आपसी सहमति होगी तो दोनों जिलों में इसी सप्ताह घोषणा संभव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery