Wednesday, April, 08,2026

कांग्रेस ने 37 जिला प्रभारी और 37 सह प्रभारी किए नियुक्त

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। जहां एक ओर पार्टी ने 5 लाख नए पदाधिकारी जोड़ने का लक्ष्य रखा है, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटियों में 37 नेताओं को प्रभारी और 37 ही नेताओं को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन के कार्यों की मॉनिटरिंग और फीडबैक प्रदेश नेतृत्व को देना है। ये प्रभारी जिलों को दौरा करेंगे और संगठन के कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपेंगे।

सूत्रों के अनुसार, ये कदम प्रदेश में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में कांग्रेस की रणनीति को सशक्त बनाने और संगठन के हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए हैं।

7 वर्तमान और 9 पूर्व विधायक जिला प्रभारी नियुक्त

इस सूची का विश्लेषण करें तो इसमें 7 विधायकों और 9 पूर्व विधायकों को जिला प्रभारी बनाया गया है, जिसमें विधायक रोहित बोहरा, प्रशांत शर्मा, शिमला देवी नायक, हाकम अली खान, पूसाराम गोदारा, जगदीश चंद्र जांगिड़ और अमित चाचाण शामिल हैं। पूर्व विधायकों में चेतन डूडी, नसीम अख्तर इंसाफ, रमेश खंडेलवाल, प्रशांत बैरवा, जीआर खटाणा, मीनाक्षी चंद्रावत, हागामी लाल मेवाड़ा, राकेश पारीक, हीरालाल दरांगी को जिला प्रभारी बनाया गया है।

कुछ प्रभारियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी

जयपुर ग्रामीण पूर्व व पश्चिम, बीकानेर शहर व ग्रामीण, सीकर व नीमकाथाना, जैसलमेर व फलोदी, भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़, अजमेर शहर व ग्रामीण, नागौर व डीडवाना-कुचामन, भरतपुर व डीग, जोधपुर शहर व ग्रामीण, कोटा शहर व ग्रामीण, बाड़मेर व बालोतरा और उदयपुर शहर व ग्रामीण में प्रभारियों और सह प्रभारियों को 2-2 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery