Tuesday, July, 14,2026

कांग्रेस सेवादल का कैंडल मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

जयपुर: नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने रविवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। शहीद स्मारक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ जनसरोकार के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. श्रीनिवास के निर्देश पर आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर मंथन किया गया। निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, कांग्रेस सेवादल उसे पूरी मजबूती से निभाएगा। साथ ही बताया कि 23 जुलाई को दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के महासम्मेलन में राजस्थान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery