Tuesday, November, 04,2025

प्रदेश बना केंद्र शासित, पर्ची से चल रही सरकारः डोटासरा

जयपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों नेताओं को पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मिलकर राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। अब राज्य में केंद्र की अनुमति के बिना कुछ नहीं हो सकता। ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी है, अधिकारियों को न सरकार का भय है, ना जनता की चिंता। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को अधिकारी अनसुना कर देते हैं। मुख्यमंत्री खुद कुछ नहीं करते, जो दिल्ली से पर्ची आती है वही काम होता है।

सत्ता से बाहर होने की कांग्रेस में बौखलाहट

डोटासरा के आरोपों पर भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि डोटासरा सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा संगठन है, जो देश की सेवा और व्यक्ति निर्माण के लिए काम करता है। गोठवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनता खुश है।

कांग्रेस को याद आया अपना कुशासन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि डोटासरा को अपने ही पांच साल के कुशासन की याद आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल होटलों में बैठकों में बीता और जनता महंगाई व पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझती रही। अब भाजपा सरकार में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जनता को राहत मिल रही है।

गौशालाओं पर जूली का सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गौशालाओं को अनुदान जारी करने में हो रही देरी पर राज्य सरकार और गौपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जनता को बरगलाने और मुख्यमंत्री की छवि चमकाने की बजाय मंत्री अपनी कमियां स्वीकार करें और उनमें सुधार करें। प्रदेश के कई जिलों में गौशालाओं को महीनों से अनुदान नहीं मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery