Thursday, August, 14,2025

चार जिला कलेक्टर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर: प्रदेश के कई जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई। राजसमंद, दौसा, सीकर और पाली जिलों में ई-मेल के जरिए कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद चारों जगह सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला और कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली करवाकर बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। मुख्य सचिव की प्रस्तावित बैठक से ठीक पहले सीकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही सीकर कलेक्ट्रेट को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दौसा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली मच गई।

जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार व एसपी सागर राणा ने कलेक्ट्रेट परिसर को तत्काल खाली करवाया और पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सर्च किया। वहीं, पाली जिला कलेक्टर कार्यालय की मेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल आया, जिसमें धमकी दी गई कि परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कलेक्ट्रेट को खाली कराया और जोधपुर से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को बुलाया। राजसमंद कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट को खाली कराया। प्रवेश के चारों गेटों को बंद करते हुए आवाजाही रोक दी। कलेक्टर बालमुकुंद असावा, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व रेस्क्यू टीमों ने कलेक्ट्रेट में सर्च अभियान चलाया।

भीलवाड़ा में बम की धमकी, मॉकड्रिल निकली

जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल कर कैंपस को खाली करवाया गया। बाद में पता चला कि यह सब कुछ एक मॉकड्रिल के तहत किया गया है।

चार थानों को बम से उड़ाने की झूठी सूचना दी, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी जयपुर के चार पुलिस थानों को बम से उड़ाने की साजिश की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर जानकारी दी कि पाकिस्तान से आए कुछ लोग जयपुर के चौमूं, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर थाने के भवन को गिराने की फिराक में हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि किसी शख्स ने शराब के नशे में कॉल कर झूठी जानकारी दी है। बाद में विधायकपुरी थाना पुलिस ने आरोपी समुद्र सिंह को सामोद से गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery