Friday, December, 26,2025

फतेहपुर में पारा 1.5°C पहुंचा, शेखावाटी में जमने लगी ओस

जयपुर: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान में तेज गिरावट आई है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास या उससे भी नीचे पहुंच गया। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। बुधवार-गुरुवार रात प्रदेश में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। शेखावाटी में ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा, जहां फतेहपुर में पारा गिरकर 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। लूणकरणसर में 2.9, सीकर में 3.8, नागौर में 4, चूरू में 4.7, दौसा में 4.8और अलवर में 5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। पिलानी में न्यूनतम तापमान 5.4 और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री रहा। इसके अलावा करौली में 6.3, श्रीगंगानगर में 7.5, वनस्थली में 7.8, बीकानेर में 8.2, सिरोही में 8.7, जैसलमेर में 9.6, बारां के अंता में 10.4 और जयपुर में 10.7 डिग्री तापमान रहा।

दो सप्ताह तापमान सामान्य से नीचे रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान पहले सप्ताह में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 1-2 डिग्री कम रह सकता है। दूसरे सप्ताह में उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहेगा। वहीं उत्तरी राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रह सकता है। 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर की आशंका जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery