Friday, February, 13,2026

अब सितम ढाने लगी सर्दी, सबसे सर्द फतेहपुर @ 1 डिग्री

जयपुर: राजस्थान में सर्दी अब सितम ढाने लगी है। शुक्रवार तड़के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओस की बूंदें बर्फ बन गईं। शेखावाटी के खेतों, वाहनों और छतों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आई। सुबह लोग घरों से निकलते ही ठिठुर गए। सड़कों पर पाला जमने से वाहन फिसलने की घटनाएं भी हुई।

गुरुवार-शुक्रवार रात्रि को प्रदेश के 8 स्थानों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। वहीं जयपुर सहित 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इस दौरान कुचामन सिटी 2.9 डिग्री, सीकर 3 डिग्री, नागौर 3.1 डिग्री, लूणकरणसर 3.2 डिग्री, चूरू 4.5 डिग्री, दौसा 4.6 डिग्री और पिलानी में तापमान 4.8 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में रात का पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री पर आ गया, जिसमें 1.5 डिग्री की भारी गिरावट है।

श्रीगंगानगर, वनस्थली, सिरोही, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जालोर, बीकानेर, कोटा, जैसलमेर, जवाई डैम, प्रतापगढ़, जोधपुर, फलोदी और बाड़मेर में भी पारा 7 डिग्री से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा।

दिन का तापमान सबसे कम माउंट आबू में

दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शरद हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आई। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 28-30° डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ, जबकि सीकर, अलवर, करौली, चूरू, झुंझुनूं और सिरोही में अधिकतम तापमान 21-24° डिग्री के बीच रहा। माउंट आबू में दिन का तापमान सिर्फ 16° डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3°C कम बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.8° डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से काफी कम है।

आज शीतलहर का रेड अलर्ट

उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 6 दिसंबर को कोल्डवेव अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बर्फीली हवाओं का असर बढ़ता रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1-2° डिग्री और गिरावट संभव है। वहीं, 5 से 11 दिसंबर तक अधिकतम तापमान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 1-2° 16° डिग्री कम रहने का अनुमान है। दूसरे सप्ताह में उत्तरी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery