Friday, December, 26,2025

आज से चलेगी शीतलहर, तापमान में भारी गिरावट

जयपुर: राजस्थान में सर्दी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार सुबह प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क यातायात पर असर पड़ा और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमा से सटे जिलों में हालात ज्यादा गंभीर रहे। बीकानेर में दृश्यता 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जबकि जैसलमेर में यह घटकर करीब 20 मीटर तक सिमट गई। कई स्थानों पर सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने से वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहा, जिसके चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण सर्दी का असर और बढ़ सकता है। साथ ही एक दर्जन से अधिक जिलों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शेखावाटी में दिन का पारा 8° तक गिरा

तापमान की बात करें तो प्रदेश में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री, फतेहपुर में 6.6 डिग्री, नागौर में 5.9 डिग्री, बीकानेर में 5.3 डिग्री और सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सोमवार मंगलवार रात को करौली प्रदेश का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में दिन का तापमान 21.6 डिग्री, फतेहपुर में 23.4 डिग्री, नागौर में 24.2 डिग्री और 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे वहां दिनभर ठंडी हवाओं का असर बना रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। जोधपुर शहर में तापमान 4.6 डिग्री गिरकर 27.2 डिग्री, झुंझुनूं में 4.6 डिग्री गिरावट के साथ 23.5 डिग्री और लूणकरणसर में 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू में 7.7 डिग्री, फतेहपुर में 8 डिग्री और अलवर-पिलानी में 8.8 डिग्री, जयपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery