Friday, December, 26,2025

पौष की सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर... फतेहपुर @1.7°

जयपुर: प्रदेश में पौष की सर्दी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश कोहरे और पाले के आगोश में आ गया है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कुचामन सिटी, जायल, गच्छीपुरा, डीडवाना, डेगाना, मेड़ता, सीकर ग्रामीण, सीकर और चूरू सहित कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। नागौर, डीडवाना, जोधपुर पूर्वी, चूरू, सीकर, जयपुर, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर और बारां जिलों में मध्यम से घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। कोहरे का असर परिवहन पर भी साफ नजर आया। उत्तर भारत के कई शहरों से जयपुर आने वाली ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रात के तापमान में 7.7 डिग्री तक और दिन के तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

जमाव बिंदु के करीब पहुंचा फतेहपुर का पारा

सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह कई स्थानों पर ओस जम गई। फतेहपुर में तापमान 6 डिग्री गिरकर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के बेहद करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में रात्रि तापमान में 7.2 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और पारा गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लूणकरणसर में 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
झुंझुनूं, पाली, सीकर और जैसलमेर सहित कई जिलों में तापमान चार डिग्री से अधिक नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान की स्थिति देखें तो सीकर में 5.0, चूरू में 5.8, लूणकरणसर में 5.4, माउंट आबू में 6.6, झुंझुनूं व पाली में 6.8, करौली में 6.9 डिग्री और पिलानी में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery