Tuesday, May, 26,2026

बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, फतेहपुर का पारा @ 5.5°

जयपुर: दिसंबर की शुरुआत होते ही राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। उत्तरी और हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के तापमान को भारी गिरावट की ओर धकेल दिया है।

प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि शेखावाटी और उत्तरी जिलों में ठिठुरन अपने चरम पर है। 1 दिसंबर को दर्ज न्यूनतम तापमान के अनुसार राज्य का सबसे ठंडा स्थान फतेहपुर 5.5 डिग्री रहा, उसके बाद लूणकरणसर 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हालांकि पश्चिमी राजस्थान और जयपुर में तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है।

शेखावाटी में सबसे ज्यादा गिरा पारा

सीकर, झुंझुनूं, चूरू, पिलानी और फतेहपुर में शीतलहर की स्थिति बन चुकी है। यहां न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे है। रविवार-सोमवार रात को चूरू में 1.1 डिग्री, सीकर में 0.5 डिग्री और पिलानी में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

जेके लोन अस्पताल के बाहर रजाई-गद्दे

शहर में बढ़ती सर्दी का फायदा उठाते हुए छोटे व्यापारियों ने जेके लोन अस्पताल के बाहर रजाई-गद्दा किराये पर देने का कारोबार तेज कर दिया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजन ठिठुरन से बचने के लिए 40 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से रजाई और गद्दे किराये पर ले रहे हैं। अस्पताल परिसर के बाहर प्रशासन ने जरूरतमंदों के लिए रेन बसेरा तो बना दिया था, लेकिन व्यापारियों की सांठ-गांठ से यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि रामनिवास बाग स्थित रेन बसेरा 15 नवंबर से ही शुरू कर दिया गया है।

जयपुर में कोहरा

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास ही है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता 300-500 मीटर तक सिमट गई। उधर, पश्चिमी राजस्थान में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। फलोदी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे है। जैसलमेर में 11.6 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery