Monday, June, 01,2026

गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ अपनी सरकार के सख्त रुख को दोहराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि राजस्थान में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी और कानून तोड़ने वाले कान खोलकर सुन लें, या तो गुंडा राजस्थान में आएगा नहीं और अगर आया तो यहां से जाएगा नहीं। अपराधी और भ्रष्टाचारियों को उनके उचित स्थान तक पहुंचाया जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

मुख्यमंत्री शनिवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के नवम महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के आंकड़े गिनाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 103 अधिकारियों को निलंबित किया है, जबकि छह अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इसके अलावा 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन भी रोक दी गई है। रिश्वत, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी गई है, वहीं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 मामलों में कार्रवाई की गई है। सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ पहले दिन से अभियान छेड़ रखा है। अब तक 400 से अधिक आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में 350 से अधिक परीक्षाएं आयोजित हुई, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

मुख्यमंत्री के अच्छे काम से कुछ लोगों को तकलीफः चौधरी

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा के अच्छे कार्यों से कुछ लोगों को तकलीफ हो सकती है, लेकिन इससे विकास की गति रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery