Tuesday, July, 14,2026

सड़क सुरक्षा पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कड़े कदम उठाएं: भजनलाल

जयपुर: प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक ली और कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें, क्योंकि वे भी इसी प्रदेश और देश के नागरिक हैं। किसी भी सूरत में आम जनता परेशान नहीं होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्यभर में 4 नवंबर से आगामी 15 दिन तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ओवरस्पीड के बार-बार चालान होने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएं। उन्होंने अवैध कटों को बंद कराने, ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट लेने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अवैध कट बंद करने, राजमार्गों पर रेलिंग लगाने और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक नहीं लेने वाले जिला कलक्टर्स से रिपोर्ट लेने के निर्देश भी दिए।

एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे निगरानी

राजस्थान में सड़क सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी अब एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे। एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारतमाला और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे सभी अवैध ढाबे, पार्किंग व निर्माण शीघ्र हटाए जाएं। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर सभी संकेतक, आराम स्थल, ट्रक ले-बाई व स्लिप लाइनें निर्धारित स्थानों पर हों, इसकी निगरानी एडीजी करेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery