Friday, September, 26,2025

मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की 20 अक्टूबर तक मरम्मत हो

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय परियोजनाओं, सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कार्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों का ड्रोन सर्वे कर 20 अक्टूबर तक मरम्मत कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और समयबद्ध तरीके से काम पूरे हों। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने के भी निर्देश दिए।

निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार से वसूली होगी

सीएम ने कहा कि सड़क, बायपास, आरओबी और आरयूबी जैसी आधारभूत संरचनाओं में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि घटिया सामग्री का उपयोग या परियोजनाओं में अनावश्यक देरी होने पर ठेकेदारों से वसूली की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारियों और और अभियंताओं की लापरवाही के कारण परियोजनाओं की लागत बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है, जिससे बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में हर परियोजना का सही लागत आकलन अनिवार्य है।

किसानों के लिए बड़ी राहत, तुरंत मिलेगा कृषि कनेक्शन

बैठक में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। मुख्यमंत्री ने पीएम-कुसुम योजना के तहत स्थापित विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्रों से जुड़े 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्रों में तुरंत कृषि कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। इसके लिए कृषि कनेक्शन नीति-2017 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery