Friday, July, 17,2026

मानसून में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी होगी तय

जयपुर: मानसून के दौरान आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं व्यवस्थाओं में कमी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मानसून की तैयारियों और बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत को लेकर गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पहले से प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

जलभराव रोकने पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव और ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने राजकीय भवनों की छतों पर बने नालों की नियमित सफाई कराने को भी कहा, जिससे भवनों को नुकसान और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने बारिश के बाद क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत के लिए विभागों को पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए और सड़क व्यवस्था सुचारु बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मौसमी बीमारियों और आपदा प्रबंधन पर निगरानी

मुख्यमंत्री ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा राहत कार्यों के लिए सभी नियंत्रण कक्षों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery