Monday, June, 29,2026

भागवत कथा से परिवार में सुख-शांति और समाज में बढ़ता है सद्भावः भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बगरू के निमेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। कथा से व्यक्ति को अच्छे विचार, श्रेष्ठ आचरण और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का संदेश आज भी उत्तना ही प्रासंगिक है, जितना प्राचीन समय में था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शिक्षा देती है। भागवत कथा में परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के दायित्वों का सुंदर वर्णन किया गया है। यदि इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाया जाए तो परिवार में सुख, शांति और प्रेम का वातावरण बनता है तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को विशेष महत्व दिया गया है। हमारी परंपरा में नदियों, पर्वतों, वृक्षों और गौ माता की पूजा की जाती है। यह परंपरा हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके प्रति सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी मिलेगी तो वे अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकेंगे।

मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर किया गौ माता का स्मृति चिह्न भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का साफा पहनाकर तथा गौ माता का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश वर्मा, संगरिया धूणी के ओमदास महाराज, कथावाचक साध्वी सुभद्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery