Thursday, February, 12,2026

CM ने खुद उठाया जनता का फोन... किया संवाद

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय की लाइब्रेरी बिल्डिंग में स्थापित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर आई कॉल्स के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद किया, उनको समस्याएं आत्मीयता से सुनों और अधिकारियों को तुरंत समाधान के सख्त निर्देश दिए।
सीएम शर्मा ने कहा कि 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं का अंतिम पड़ाव बने। उन्होंने पिछले तीन महीनों में चार बार खुद कॉल सेंटर पर कॉलर्स से फीडबैक लिया है। शर्मा का फोकस शिकायतों के निस्तारण और समयबद्ध समाधान पर है, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई नागरिकों से बात की और उनकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीकरण, फॉलोअप प्रक्रिया और संपर्क पोर्टल पर मॉनिटरिंग की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत की सघन निगरानी हो और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कई शिकायतकर्ताओं से की बात

  • कोटपूतली-बहरोड के मोहम्मदपुर नंगलिया खोहरी निवासी पिंकी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए निवेदन किया।
  • डूंगरपुर के बोड़ीगामा छोटा गांव के जितेंद्र ने जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की।
  • प्रतापनगर, जयपुर की लाजवंती ने मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए गुहार लगाई।
  • रतनगढ़ चूरू के भोजासर निवासी किशनलाल ने मकान पट्टा जारी नहीं होने की समस्या बताई।  मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को ससंवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 19 के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति जारी की है। इन अधिकारियों पर न्यायिक प्रकरणों में पक्षकारों के साथ कूट-रचना करने और नियम विरुद्ध कार्रवाई करने के आरोप हैं। सीएम ने राजस्थान गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सेवा के 1 अधिकारी द्वारा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में भ्रष्ट एवं अवैध तरीकों को अपनाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, सेवारत अधिकारियों के विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई के 2 प्रकरणों में वेतन वृद्धि रोके जाने के दंड को अनुमोदित किया है। वहीं एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन रोकने का भी आदेश दिया गया है। इसके अलावा 2 प्रकरणों में नियम 34 सीसीए के तहत दायर पुनरावलोकन याचिकाओं को खारिज कर पूर्व में दिए गए दंड को यथावत रखा गया है। वहीं 1 प्रकरण में राहत देते हुए विभागीय जांच की कार्रवाई को प्रस्ताव स्तर पर ही समाप्त किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

नागौर में 5 नए किसान पथों को मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर जिले की कृषि उपज मण्डी समिति, मेड़ता सिटी क्षेत्र में 5 नवीन संपर्क सड़कों (किसान पथ) के निर्माण के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए
से अधिक की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इन संपर्क सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

7 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शासन सचिव तथा सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery