Thursday, August, 27,2026

शपथ पत्र में एक भी कॉलम खाली छोड़ा तो नामांकन होगा निरस्त

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन, शपथ पत्र, सुरक्षा राशि, चुनाव खर्च और प्रचार को लेकर स्पष्ट नियम तय किए हैं। उम्मीदवार को नामांकन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और पात्रता की जांच करनी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-3 में होगा और रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क मिलेगा। उम्मीदवार को अपना सही नाम दर्ज करना होगा। मतदाता सूची में नाम गलत होने पर रिटर्निंग अधिकारी को अलग आवेदन देना होगा। एक उम्मीदवार अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है, लेकिन चुनाव केवल एक वार्ड से लड़ सकेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के उम्मीदवार के लिए एक प्रस्तावक पर्याप्त होगा। वार्ड सदस्य के लिए प्रस्तावक उसी वार्ड का मतदाता होना जरूरी है।

राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए जरूरी

राजनीतिक दल के उम्मीदवार को संबंधित पार्टी के फॉर्म क और फॉर्म-ख नामांकन की अंतिम तारीख को दोपहर 3 बजे से पहले रिटर्निंग अधिकारी को देना होगा। निर्वाचन सिंबल के लिए अलग घोषणा आवश्यक नहीं होगी। उम्मीदवार को इलेक्शन एजेंट नियुक्त कर फोटोयुक्त पहचान पत्र लेना होगा।

संबंधित निकाय का मतदाता होना जरूरी

उम्मीदवार का संबंधित नगर निकाय के किसी भी वार्ड का मतदाता होना जरूरी है। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित सीट पर संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र देना होगा। महिला सीट पर महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेगी। एससी/एसटी/ओबीसी महिला सीट पर संबंधित वर्ग की सदस्यता के साथ महिला होना जरूरी है। सामान्य सीट पर महिला या एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकता है।

कार्यशील शौचालय होने की घोषणा भी जरूरी

उम्मीदवार को दोषसिद्धि, लंबित आपराधिक मामलों, संपत्ति और देनदारियों की जानकारी देनी होगी। निवास परिसर में कार्यशील शौचालय होने की घोषणा भी जरूरी है। नगर परिषद और नगर निगम के उम्मीदवारों को निर्धारित शपथपत्र देना होगा। शपथपत्र का कोई कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकेगा। जानकारी नहीं होने पर 'NIL', 'Not Applicable' या 'Not Known' लिखना होगा।

ये रहेगी आवेदन राशि

नगरपालिका सदस्य: 2,000 रुपए
महिला, एससी, एसटी या ओबीसी उम्मीदवार के लिए 1,000 रुपए।
नगर परिषद पार्षदः 4,000 रुपए,
महिला, एससी, एसटी या ओबीसी उम्मीदवार के लिए 2,000 रुपए।
नगर निगम पार्षदः 6,000 रुपए,
महिला, एससी, एसटी या ओबीसी उम्मीदवार के लिए 3,000 रुपए।

चुनाव खर्च सीमा

नगर निगम पार्षद अधिकतम 3.50 लाख, नगर परिषद पार्षद 2.50 लाख और नगरपालिका सदस्य 1.50 लाख रुपए तक चुनाव खर्च कर सकेंगे। चुनाव परिणाम के 15 दिन के भीतर खर्च का पूरा हिसाब देना होगा।

सरकारी भवनों पर पोस्टर-बैनर नहीं

सरकारी भवनों पर पोस्टर, बैनर, झंडे, होर्डिंग या नारे लगाने पर रोक रहेगी। निजी संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए मालिक की लिखित सहमति जरूरी होगी। स्थानीय कानून या निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत लगी सामग्री उम्मीदवार के खर्चे पर हटाई जाएगी और संबंधित कानून के तहत कार्रवाई भी होगी।

पाली व फतेहपुर में बदली तारीख

आयोग ने पाली नगर निगम में मतदान की तिथि 9 से बदलकर 11 सितंबर की थी। यहां जैन समाज के पर्युषण पर्व को देखते हुए बदलाव किया गया। सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में मतदान 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर को होगा। भाद्रपद अमावस्या पर कुलदेवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए तारीख बदली गई है।

बीकानेर के सभी 7 निकायों में भी बदली मतदान की तारीख

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के बाद बीकानेर जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में मतदान की तारीख में बदलाव किया है। विभिन्न गेले-त्योहार, सामाजिक संगठनों की मांग और धार्मिक यात्राओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब नगर निगम बीकानेर में 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर को मतदान होगा। वहीं नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर नगर पालिकाओं में मतदान 9 सितंबर के बजाय 11 सितंबर को कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery