Saturday, August, 22,2026

भाजपा ने जिम्मेदारियां बांटी, कांग्रेस का टिकट फॉर्मूला तय

जयपुर: राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को दोनों प्रमुख दलों की अहम बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक कर अलग-अलग विभागों और मोचों को जिम्मेदारियां सौंपी, वहीं कांग्रेस ने मुहाना मंडी रोड स्थित मेजेस्टिक रिसोर्ट में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशी चयन और चुनावी मुद्दों पर रणनीति बनाई।

वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर भी स्पष्ट प्रक्रिया तय कर दी है। प्रदेश कांग्रेस को मिले ऑनलाइन आवेदन निकायवार एकत्रित कर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजे जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर गठित पॉलिटिकल अफेयर कमेटी प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय करेगी। डोटासरा ने दावा किया कि तीन दिन में करीब 13,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बिना किसी कार्यकर्ता की उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की परीक्षा है। उन्होंने सभी विभागों और मोचों से आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। चुनाव प्रबंधन समिति ने विधि एवं प्रशासनिक व्यवस्था, मीडिया, सोशल मीडिया, लेखन एवं कंटेंट, मॉनिटरिंग, घोषणा पत्र और कार्यक्रम प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के दायित्व तय किए। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बूथ स्तर तक प्रभावी संपर्क और संगठन के सभी स्तरों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन की सफलता निर्धारित जिम्मेदारियों को समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से निभाने पर निर्भर करेगी। बैठक में पिछले चुनावों के अनुभवों के आधार पर आगामी रणनीति को और धार देने पर भी चर्चा हुई।

हर जिले का अलग घोषणा पत्र

कांग्रेस ने स्थानीय चुनावों में स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखने की रणनीति बनाई है। डोटासरा के अनुसार निकाय चुनाव के लिए हर जिले का अलग घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसमें स्थानीय विकास, सफाई व्यवस्था, पट्टा वितरण और कांग्रेस शासनकाल में हुए कार्यों को शामिल किया जाएगा।

ढाई साल का हिसाब मांगेगी जनताः कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट सहित विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डोटासरा ने भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल की योजनाओं और कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान, स्थानीय विकास और जनता को दी गई राहत को चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए। उनका कहना था कि भाजपा सरकार के काम काज की तुलना कांग्रेस शासन से कर जनता के सामने रखी जाएगी।

वार सरकार के कामकाज पर चुनावी

जूली ने कहा कि कांग्रेस सफाई व्यवस्था और भ्रष्टाचार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी। कई निकायों में सफाई के ठेके कई गुना महंगे हुए, इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि चुनाव समय पर कराने के लिए पार्टी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब दोनों दलों की तैयारियों से साफ है कि निकाय चुनाव केवल स्थानीय विकास तक सीमित नहीं रहने वाले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery