Wednesday, September, 02,2026

पर्चों की पड़ताल... जयपुर में सबसे ज्यादा 579 नामांकन रद्द

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। प्रदेश के 41 जिलों के 10,245 वार्डों के लिए कुल 69,029 नामांकन दाखिल किए गए थे। जांच के बाद 6,211 पर्चे खारिज कर दिए गए। नामांकन दाखिल करने के साथ ही निरस्त होने के मामले में भी जयपुर सबसे आगे रहा। जयपुर के 690 वाडों के लिए 4,732 नामांकन आए, जिनमें से 579 निरस्त हुए। जयपुर के बाद झुंझुनूं में 555 वार्डों के लिए 3,558 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें 99 खारिज हुए। सीकर में 495 वार्डों के लिए 2,841 पर्चे आए और 357 निरस्त किए गए। प्रदेश में सबसे कम नामांकन सलूंबर में दाखिल हुए। यहां सिर्फ 25 वाडों के लिए 108 पर्चे आए और स्क्रूटनी में एक भी नामांकन खारिज नहीं हुआ। बाड़मेर में 75 वाडों के लिए 505 और फलोदी में 60 वार्डों के लिए 504 नामांकन हुए। सवाई माधोपुर में 215 वाडौं के लिए 1,952 पर्चे दाखिल हुए। इन जिलों में भी कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ।

जोधपुर-पाली में भी बड़ी संख्या में पर्चे खारिज

स्क्रूटनी में नामांकन खारिज होने के मामले में जयपुर के बाद जोधपुर रहा। यहां 275 वार्डों के लिए दाखिल 1,864 नामांकनों में से 424 पर्चे निरस्त किए गए। पाली में 320 वार्डों के 2,364 नामांकनों में से 404 खारिज हुए। इसके अलावा अजमेर में 359, भीलवाड़ा में 324, हनुमानगढ़ में 322, झालावाड़ में 297, टोंक में 279, सिरोही में 262 और दौसा में 227 नामांकन निरस्त हुए।

कोटपूतली-बहरोड़ में 2,593 पर्चे, सिर्फ 4 खारिज

कोटपूतली-बहरोड़ में 325 वार्डों के लिए 2,593 नामांकन दाखिल हुए, लेकिन केवल 4 पर्चे खारिज हुए। बालोतरा में 929 नामांकनों में सिर्फ 3 निरस्त किए गए। वहीं अलवर में 2,774, कोटा में 1,436, बीकानेर में 1,555, उदयपुर में 931 और चित्तौड़गढ़ में 1,275 नामांकन दाखिल हुए।

स्क्रूटनी के बाद बदले समीकरण

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 1,392 नामांकन प्राप्त हुए थे। स्कूटनी में 338 पर्चे खारिज किए गए, जबकि 1,007 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। आवेदन फॉर्म में कमियां मिलने के कारण पर्चे निरस्त किए गए। अब 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।

वार्ड 146 में BJP का अधिकृत प्रत्याशी नहीं

भाजपा ने अफसाना को वार्ड 146 से अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब यहां कांग्रेस की अफरोज के सामने भाजपा का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं है।

नाम वापसी पर नजर

स्क्रूटनी के बाद जहां कई उम्मीदवार मैदान से बाहर हो गए हैं, वहीं कुछ वार्डों में पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने से मुकाबला नए मोड़ पर पहुंच गया है। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद निकाय चुनाव की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

वार्ड 111 में कांग्रेस को झटका

कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद का वार्ड 111 से नामांकन खारिज हुआ। जांच में उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामले की जानकारी सामने आई। मामले में पांच साल से अधिक सजा का प्रावधान है और अदालत इसका - संज्ञान ले चुकी है। 29 अगस्त, 2024 को आरोप तय होने की जानकारी के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन निरस्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

वार्ड 98 में टिकट वितरण के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुभाष सिंधी को टिकट देने का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर 'पैराशूट उम्मीदवार' को टिकट दिया गया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक तीन नामों का पैनल बनाया गया था, लेकिन पैनल में शामिल किसी दावेदार को टिकट नहीं मिला। उन्होंने टिकट पर पुनर्विचार की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery