Friday, February, 13,2026

ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त मॉडल है राजीविका: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शिक्षा एवं महिला उद्यमिता से जुड़े दो महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। सुबह सबसे पहले वे सांगानेर के ठीकरिया पहुंचे, जहां राजीविका विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन में ब्लू पॉटरी, बगरू प्रिंट और सेनेटरी नैपकिन यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानियां सुनीं।

मुख्य सचिव श्रीनिवास ने राजीविका को ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त मॉडल बताया और कहा कि पहले जहां महिलाएं सिलाई तक सीमित थीं, आज वे कई क्षेत्रों में लखपति बन रही हैं। इन प्रेरक कहानियों को वे प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने बताया कि बायर-सेलर मीट से महिलाओं के उत्पाद बड़ी कंपनियों तक सीधे पहुंचेंगे। संभागीय आयुक्त पूनम ने जिलों में राजस्थली मार्ट की तर्ज पर स्थानीय मार्ट खोलने के निर्देश दिए।

ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को ऑनलाइन बेचने की कवायद

राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने एवं राजस्थानी पारंपरिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर लखपति दीदी इंदिरा देवी ने मुख्य सचिव से अपनी राजीविका यात्रा साझा करते हुए बताया कि वे हस्तनिर्मित लकड़ी उत्पादों का कार्य कर प्रतिमाह ₹10,000 से अधिक की नियमित आमदनी अर्जित कर रही है तथा विभिन्न मेलों व प्रदर्शनियों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।

आईसीटी लैब में छात्राओं को बनाया जा रहा कम्प्यूटर फ्रेंडली

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बगरू स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, आईसीटी लैब सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्य सचिव ने छात्राओं की पढ़ाई की गति, डिजिटल शिक्षा के उपयोग और विद्यालय द्वारा
संचालित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने शाला दर्पण प्रणाली की भी समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के प्रयासों को प्रभावी बताया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery