Friday, September, 18,2026

नियमित कोर्ट सिटिंग और तेज निस्तारण से राजस्व न्यायालय बनेंगे 'न्याय का मंदिर"

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा नियमित कोर्ट सिटिंग, गुणवत्तापूर्ण फैसले, तेज निस्तारण, प्रभावी निरीक्षण, तकनीक का अधिकतम उपयोग और भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता-इन्हीं से राजस्व न्यायालयों को वास्तविक 'न्याय का मंदिर' बनाया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने अजमेर में राजस्व मंडल की समीक्षा के दौरान राजस्व न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण न्याय पर जोर दिया। प्रदेश में 7 लाख से अधिक लंबित मामलों को देखते हुए निस्तारण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड न्यायालय सप्ताह में तीन दिन सोमवार से बुधवार तक सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक नियमित लगाने को कहा। कारण सूची जारी होने के बाद न्यायालय की बैठक अनिवार्य करने और हर सुनवाई में प्रकरण आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। गवाह उपस्थित होने पर उसी सुनवाई में साक्ष्य दर्ज करने तथा मुद्दावार, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्णय लिखने पर जोर दिया। राजस्व मंडल पहुंचने पर सीएस का पुष्पवर्षा के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत में हजारों वकीलों ने भाग लिया।

राजस्व मंडल के करीब 80 हजार लंबित मामलों को 60 हजार तक लाने के लिए अभियान चलाने और प्रतिमाह 1,250 मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखने को कहा। पंजीयन शाखा से कम से कम 30 हजार पूर्ण प्रकरण पीठों तक पहुंचाने, समन की तामील के लिए विशेष अभियान और तकनीक से मामलों की निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट और संभागीय आयुक्त कार्यालयों के वार्षिक निरीक्षण, अधिक लंबित मामलों वाले उपखंड न्यायालयों की विशेष निगरानी और भूमि अभिलेखों को लगातार अद्यतन रखने पर भी जोर दिया। नए भवन के लिए भूमि आवंटन और बजट घोषणा के शीघ्र क्रियान्वयन के साथ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

150 करोड़ से नया भवन

राजस्व मंडल के नए भवन के लिए स्वीकृत 150 करोड़ रुपए की राशि से भूमि आवंटन और भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही गई। राजस्व बार एसोसिएशन ने 30 से 35 बीघा भूमि आवंटित करने, रिक्त पद भरने और एडवोकेट कोटे के पद दो से बढ़ाकर चार करने की मांग रखी।

एम्स जोधपुर के 15 साल पूरे, सुशासन और तकनीक पर जोर

एम्स जोधपुर का 15वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। समारोह में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संस्थान की 15 वर्षों की यात्रा को रेखांकित करते हुए सुशासन, जवाबदेही और तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान, नवाचार और मजबूत स्वास्थ्य ढांचे को प्राथमिकता देने की बात कही। श्रीनिवास ने डिजिटल एम्स को प्रशासनिक दक्षता और मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery