Saturday, August, 29,2026

वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से मिले CS वी. श्रीनिवास

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से मुलाकात की। वे अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान के 520 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित विशेष आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पोप ने राजस्थान और भारत के विकास एवं प्रगति के लिए शुभाशीष और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद वी. श्रीनिवास ने इसे गौरवपूर्ण एवं यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि पोप से राजस्थान और भारत की उन्नति के लिए आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे 'मैग्निफिका ह्यूमैनिटास' में राजस्थान और भारत को सहभागी बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की।

तकनीक का केंद्र मानव कल्याण हो

पोप लियो XIV ने संस्थान के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल साधनों को आमजन की सेवा का माध्यम बनाने के लिए उनका मानवीयकरण जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानव परिवार का हित निजी स्वार्थी के लिए बलिदान नहीं होना चाहिए। तकनीकी प्रगति का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना और समाज के कल्याण में योगदान देना होना चाहिए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से विस्तार पर चिंता जताते हुए पोप ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि तकनीक मनुष्य की सेवा करे। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कहीं मानवता अपने ही आविष्कारों की शिकार न बन जाए। उनके अनुसार, भविष्य में मशीनों की बढ़ती क्षमता के बीच यह सवाल महत्वपूर्ण रहेगा कि मनुष्य उन पर नियंत्रण बनाए रखने में कितना सक्षम होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery