Saturday, August, 29,2026

वी. श्रीनिवास का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने गुरुवार को सेवा विस्तार का औपचारिक आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही वी. श्रीनिवास अब 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। उनका विस्तारित कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रहेगा। इससे पहले 20 अगस्त को केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को पत्र भेजकर वी. श्रीनिवास के कार्यकाल में छह महीने के विस्तार को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी थी। अब इसी मंजूरी के आधार पर राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।

1989 बैच के आईएएस अधिकारी

वी. श्रीनिवास 1989 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक विभाग के आदेश में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिए जाने का उल्लेख किया गया है। राज्य सरकार की ओर से यह आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery