Monday, May, 18,2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आमेर महल का किया भ्रमण

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का भ्रमण किया। इस दौरान सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व शुचि त्यागी भी उपस्थित रहीं। मुख्य सचिव ने सबसे पहले आमेर की आराध्य देवी शिला माता के दर्शन किए। इसके बाद आमेर महल का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्हें गत वर्ष आमेर महल में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 22 लाख 82 हजार बताई, जिसमें विदेशी पर्यटक लगभग 2 लाख 70 हजार रहे तथा प्रतिदिन औसतन 6,270 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों को आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए पार्किंग को पूर्णतः विकसित और व्यवस्थित करने, आमेर महल तक आने वाले रास्तों तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव ने SASCI केंद्रीय परिवर्तित योजना के तहत 25.5 करोड़ रुपए के कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें परियों के बाग स्थित खाली जमीन पर पार्किंग विकास, प्राचीन आमेर महल, खेड़ी गेट से पितलिया भवन वाली सड़क, भारमल की छतरियां सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery