Thursday, October, 22,2026

जनसुविधाओं को सरल बनाने में IT और AI का करें अधिकतम उपयोगः श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सुशासन को प्रभावी बनाने, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तकनीकी नवाचार अपनाने और जनहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव ने बुधवार को शासन सचिवालय में नव-पदोन्नत 16 आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक में नागरिकों का जीवन सुगम बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और एआई का अधिकतम उपयोग करने की बात कही। वहीं, सेना कल्याण आवास संगठन की बैठक में नीमराना में प्रस्तावित आवासीय परियोजना के लिए भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित भूखंडों का मौके पर निरीक्षण और उनकी उपयुक्तता का आकलन होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मैक्सिमम गवर्नेस-मिनिमम गवर्नमेंट के अनुरूप नागरिकों का जीवन सुगम बनाना और संस्थाओं को अधिक उत्तरदायी बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आईटी और एआई के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही मिशन कर्मयोगी के बिहेवियरल कॉम्पिटेंस और लीडरशिप मॉड्यूल के पाठ्यक्रम पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएस (प्रशिक्षण) श्रेया गुहा, कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

नीमराना में 20 एकड़ भूमि की जरूरत

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सेना कल्याण आवास संगठन के साथ हुई बैठक में नीमराना में प्रस्तावित आवासीय परियोजना के लिए भूमि आवंटन पर विचार किया गया। संगठन के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विकल साहनी ने बताया कि परियोजना के लिए कम से कम 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता है और संगठन को अब तक 800 आवेदन मिल चुके हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भूमि के विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं। सेना के अधिकारियों को इन भूखंडों का मौके पर निरीक्षण कर तकनीकी उपयुक्तता का आकलन करने व रिपोर्ट और सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत विचार-विमर्श कर भूमि आवंटन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से प्राप्त अनुरोध पर राज्य सरकार आवश्यक सहयोग देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery