Tuesday, July, 14,2026

CET में बड़ा बदलाव, इस बार लागू होगी नेगेटिव मार्किंग

जयपुर: प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब धीरे-धीरे सीईटी परीक्षा को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। लंबे समय से परीक्षा कैलेंडर और नए नियमों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच अब बोर्ड स्तर पर कई अहम संकेत सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इस बार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नए प्रावधानों के तहत आयोजित किया जाएगा, जिससे परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) में इस बार परीक्षा पैटर्न और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की तैयारी है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने अपने एक्स अकाउंट पर अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में संकेत दिए हैं कि CET में नेगेटिव मार्किंग लागू की जा सकती है। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई (1/3) अंक काटे जा सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन बोर्ड स्तर पर इसे लेकर सहमति बनने के संकेत मिल रहे हैं। अब तक CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था। ऐसे में यह बदलाव परीक्षा की प्रतिस्पर्धा और तैयारी के स्तर दोनों को प्रभावित कर सकता है।

40 प्रतिशत अंक अनिवार्य

परीक्षा प्रणाली में अन्य बदलावों की बात करें तो पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य रहेगा। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत तक की छूट मिलने की संभावना है। इसके साथ ही CET प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि, जो पहले केवल एक वर्ष थी, उसे बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

नवंबर-दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

CET स्नातक स्तर की परीक्षा नवंबर 2026 में और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है। स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होने की संभावना है, जबकि सीनियर सेकंडरी स्तर के आवेदन जुलाई 2026 में लिए जा सकते हैं।

23 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का जल्द खुलेगा रास्ता

राज्य की अधिकांश बडी भर्तियों में अब CET अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यह परीक्षा सरकारी नौकरी का प्रवेश द्वार बन चुकी है। CET पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, एलडीसी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक, महिला पर्यवेक्षक, उप जेलर और पुलिस कांस्टेबल समेत करीब 19 से 23 बड़ी भर्तियों का रास्ता खुलेगा। दरअसल, वर्ष 2024 के बाद से CET (10+2 और ग्रेजुएशन लेवल) की परीक्षा आयोजित नहीं होने से लाखों युवा असमंजस की स्थिति में थे। CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता समाप्त हो गई थी। ऐसे में नई CET परीक्षा को लेकर लंबे समय से संशय बना हुआ था। अब बोर्ड स्तर से सामने आ रहे संकेतों के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery