Wednesday, June, 17,2026

CM के अहम निर्णय... खनन, न्याय और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास, सुशासन और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सप्लोरेशन को मंजूरी, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना तथा आठ नए जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन जैसे अहम फैसले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

खनन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बाड़मेर (वर्तमान बालोतरा) जिले की पचपदरा और शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम नवातला एवं देवीगढ़ में 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज के एक्सप्लोरेशन लाइसेंस को मंजूरी दी है। ब्लॉक की नीलामी में सफल रही मैसर्स सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे खनन क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य में एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना को भी स्वीकृति दी है। इससे आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में मदद मिलेगी तथा न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इसके अलावा, बजट वर्ष 2025-26 की घोषणाओं के तहत बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूम्बर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन को मंजूरी दी गई है। यह कोर आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं और निर्णयों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery