Wednesday, February, 04,2026

स्वदेशी से निर्यात तक व्यापार को दी नई उड़ान

जयपुर: केंद्रीय बजट 2026 व्यापार जगत के लिए दूरदर्शी, समावेशी और निर्णायक दस्तावेज है। बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार को नई गति देगा। बजट पर व्यापारियों सहित अनेक लोगों ने अपनी
प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन के साथ बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष राखी राठौड़, आरसीसीआई वाईडब्ल्यूई की चेयरपर्सन चांदनी जग्गा के साथ जयपुर की प्रमुख महिला उद्यमियों ने बजट भाषण सुना और प्रतिक्रिया दी।

CII ने किया बजट का स्वागत

सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बजट का उद्देश्य राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना करके देश को वैश्विक चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करना है। CII उत्तरी क्षेत्र की चेयरपर्सन और आनंद ग्रुप की कार्यकारी चेयरपर्सन अंजलि सिंह ने कहा, संघीय बजट 2026 MSMEs के लिए लक्षित उपाय प्रस्तुत करता है, जो उनकी पूंजी तक पहुंच और सतत पैमाने पर विस्तार की क्षमता को मजबूत करेंगे। CII उपाध्यक्ष रजनीश भंडारी ने कहा कि नए मेगा टेक्सटाइल पार्क और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का उद्देश्य हथकरघा, हस्तशिल्प और खादी को बढ़ावा देना है। CII राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख नितिन गुप्ता ने कहा, बजट में सेवा-आधारित विकास व सतत अवसंरचना से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

समावेशी विकास पर आधारित है बजटः फोर्टी

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) केंद्र के आम बजट पर समीक्षा बैठक की गई। इसमें पदाधिकारियों ने भाग लिया। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि यह बजट देश के समावेशी विकास के लिए लाया गया है। इसमें देश के विकास में चार शक्ति इंजन पर जोर दिया गया है। इनमें कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात के प्रोत्साहन पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। फोर्टी सरक्षक सुरजाराम मील का कहना है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट है। इसका मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास है। फोर्टी वुमेन विंग की अध्यक्ष नीलम मिलल ने बताया कि बजट में महिला वित्त मंत्री ने महिलाओं की उम्मीदों को पूरा किया है। फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि मोदी सरकार के इस बजट को युवाओं को समर्पित माना जा सकता है। इसमें खासतौर से देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट बढ़ाने, तकनीकी नवाचार पर फोकस किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery