Friday, February, 13,2026

बजट इम्प्लीमेंटेशन के लिए प्रस्ताव 15 दिन में भिजवाने के निर्देश

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। 11 फरवरी को पेश किए गए राज्य सरकार के तीसरे बजट के बाद अब उसे तय समयसीमा में धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सदन में विधायकों से मुलाकात कर विभिन्न घोषणाओं पर सुझाव लिए और अधिकारियों को अमल में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बजट 2026-27 को प्रगतिशील, विकासोन्मुखी और निवेशक-हितैषी बताया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख शासन सचिवों और शासन सचिवों को पत्र जारी कर बजट इम्प्लीमेंटेशन से जुड़े प्रस्ताव 15 दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए हैं।

17 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगी दीया कुमारी

विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति ने 19 फरवरी तक का कामकाज तय किया है। 12, 13, 16 और 17 फरवरी को बजट पर बहस होगी। 17 फरवरी को डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी बहस का जवाब देंगी, जबकि 18 और 19 फरवरी को अनुदान की मांगों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराया जाएगा।

तीन श्रेणियों में बांटा बजट घोषणाओं को

जारी निर्देशों में बजट घोषणाओं को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में वे घोषणाएं शामिल हैं जिनमें कोई वित्तीय भार नहीं है। ऐसे मामलों में प्रशासनिक स्तर पर तुरंत आदेश जारी किए जाएंगे। दूसरी श्रेणी में वे प्रस्ताव हैं जिनमें प्रत्यक्ष वित्तीय भार नहीं है, लेकिन डीओपी या वित्त विभाग की मंजूरी आवश्यक है। इन्हें भी 15 दिन के भीतर संबंधित विभागों को भेजना होगा। तीसरी श्रेणी में वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति वाले प्रकरण शामिल हैं, जिन्हें 25 फरवरी तक वित्त विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery