Thursday, February, 12,2026

अब AI से होगा पावर मैनेजमेंट

जयपुर: भजनलाल शर्मा सरकार ने बजट 2026-27 में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में स्पष्ट किया कि 'हर घर बिजली और हर उद्योग को शक्ति' उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विश्वसनीय, सस्ती और हरित ऊर्जा सुनिश्चित करने के साथ अब बिजली तंत्र को AI आधारित स्मार्ट सिस्टम में बदलने की तैयारी है।

  • बजट में एक क्रांतिकारी घोषणा की गई है कि राज्य में AI आधारित विद्युत तंत्र स्थापित किया जाएगा।
  • यह सिस्टम बिजली उत्पादन, वितरण, मांग पूर्वानुमान और लागत अनुकूलन को डेटा-ड्रिवन और AI-सक्षम बनाएगा।
  • पारंपरिक स्प्रेडशीट आधारित प्रबंधन की जगह आधुनिक AI टूल्स आएंगे, जो पारदर्शिता बढ़ाएंगे, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में मदद करेंगे और बिजली की बर्बादी कम करेंगे।
  • 'ऊर्जा प्रदेश' बनाने की दिशा में 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए कई MoU साइन किए गए हैं। इनसे सौर, विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स विकसित होंगे।
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक एक लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 518 मेगावाट है। इससे हजारों घरों को मुफ्त या सस्ती बिजली मिल रही है और ग्रिड पर बोझ कम हुआ है।
  • प्रदेश में 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, 132 केवी के 13 जीएसएस, 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे।
  • बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ खर्च कर बनाए जाएंगे नए सोलर पार्क।
  • बिजली सिस्टम की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अजमेर डिस्कॉम सेंटर को AI से जोड़ा जाएगा।
  • IoT सेंसर, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और फॉल्ट प्रेडिक्शन से बिजली कटौती घटेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery