Tuesday, February, 10,2026

आमजन, उद्योग और व्यापारिक संगठनों को बजट से राहत की उम्मीद

जयपुर: राज्य सरकार का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी अपनी सरकार का तीसरा बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगी। प्रदेश के आम नागरिकों के साथ उद्योग और व्यापारिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 2030 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बार बजट में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी इसी लक्ष्य के लिए रोडमैप पेश करेंगी। इस बजट से प्रदेश के युवा उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट पूर्व प्रदेश के सभी वर्गों से बजट पर सुझाव लिए हैं। इन सुझावों के आधार पर प्रदेश के बजट प्रावधान तय किए गए हैं. लेकिन अभी भी कई ऐसी घोषणाएं हैं, जो अभी तक बजट में पूरी नहीं हुई हैं। इनमें से किसी में तकनीकी अड़चन है तो किसी में विभागों के बीच समन्त्रय की कमी रही।

  • वेयरहाउस को पिछले बजट में उद्योग का दर्जा दिया गया और 1 फरवरी, 2025 से पहले बने वेयरहाउस को भी इसमें शामिल किया गया, लेकिन अभी तक रेगुलराइजेशन शुल्क का विवाद अनसुलझा है।
  • 37 हस्तांतरित उद्योगों का मामला बजट घोषणा के बाद विधानसभा की प्रवर कमेटी में गया, कमेटी ने भी पास कर दिया, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery