Thursday, June, 26,2025

बेटियां फिर अव्वल

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने गुरुवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार पहली बार विज्ञान, वाणिज्य, कला और वरिष्ठ उपाध्याय चारों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए गए।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर कलेक्टेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम घोषित किया, जबकि अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शमां मौजूद रहे। इस वर्ष परीक्षा परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि चारों ही संकायों में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर बेटियों की शिक्षा में बढ़ते कदमों को साबित कर दिया।

शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। विज्ञान संकाय में प्रीति पुत्री राजेश कुमार ने 99.80% अंकों के साथ टॉप किया। वाणिज्य संकाय में कंगना पुत्री गौरव ने 99% अंक प्राप्त किए।

कला वर्ग में अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने संयुक्त रूप से 99.60% अंक अर्जित कर टॉप किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में सोनू पुत्री गजराज सिंह ने 99.80% अंकों से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह बेटियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहा है। उन्होंने बोर्ड और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने का भरोसा दिलाया। बोर्ड द्वारा जारी विषयवार परिणामों में हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, साहित्य, दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में अत्यधिक उत्तीर्णता प्रतिशत दर्ज किया गया है। छात्रों ने इन विषयों में 100% सफलता दर भी प्राप्त की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery