Thursday, August, 28,2025

अब तक बजट की अधिकतर घोषणाओं का हुआ क्रियान्वयन

जयपुर: राजस्थान में विकास और सुशासन को गति देने के लिए आयोजित सांसद-विधायक संवाद कार्यक्रम पर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अब तक 80 से 90 प्रतिशत बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन कर दिया है। चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राम जलसेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौतों को मूर्त रूप दिया है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जलापूर्ति की योजनाओं पर केवल राजनीति की।

भाजपा संगठन और सरकार एकजुटः महरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार एकमुखी होकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। सांसद-विधायक संवाद की सार्थक बैठकों से डोटासरा को जलन स्वाभाविक है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग अपने उपमुख्यमंत्री को निकम्मा कहते थे, वे अब बयानबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में हार से कांग्रेस अब तक नहीं उबर पाई है।

मंत्री गोदारा ने डोटासरा पर कसा तंज

खाद्य एवं नागरिक मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली से संगठन में बदलाव की खबरों ने उन्हें व्यथित-विचलित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी कर चर्चा में रहना डोटासरा की पुरानी आदत है। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और जनता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, जिससे बौखलाकर डोटासरा अनर्गल बयान दे रहे हैं। साथ ही गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उनका निवास 24 घंटे आमजन के लिए खुला है, जबकि कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कोविड काल में 20 महीने तक घर से बाहर नहीं निकले थे।

75 हजार नियुक्तियां, भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी

चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। 75 हजार सरकारी नियुक्तियां दी गई और जल्द ही 15-20 हजार नई भर्तियों की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान पहला राज्य है, जिसने सरकारी भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी किया। वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिना भेदभाव बजट आवंटन किया गया है। वंदे गंगा जल संरक्षण और हरियालो राजस्थान जैसे नवाचारों से सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery