Tuesday, November, 25,2025

भाजपा मुख्यालय में एक दिसंबर से फिर सजेगा 'मंत्री दरबार'!

जयपुर: राजस्थान भाजपा अंता उपचुनाव में मिली हार के बाद अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी मुख्यालय में एक दिसंबर से फिर से 'मंत्री दरबार' शुरू करने की तैयारी हो रही है, जहां मंत्री कार्यकर्ताओं और आमजन की फरियाद सुनेंगे और समस्याओं का समाधान निकालेंगे। यह कदम आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हाल ही में हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी हैं। संगठन स्तर पर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताह में तीन दिन सोमवार से बुधवार तक जनसुनवाई होगी। हर दिन दो मंत्री दरबार में मौजूद रहेंगे, जो आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसके अलावा, संगठन से एक पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार चल रहा है। प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने बताया कि एक दिसंबर से मंत्री दरबार लगाने पर सहमति बनी है। तैयारी चल रही है, ताकि कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

प्रयोग पुराना, संकल्प नया

यह कोई नया प्रयोग नहीं है। 2013 से 2018 तक प्रदेश में जब भाजपा की वंसुधरा राजे नेतृत्व वाली सरकार थी, तब भाजपा मुख्यालय में मंत्री दरबार लगाया जाता था। तब सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मंत्री जनसुनवाई करते थे। विभागवार जिम्मेदारियां बांटी गई थीं और स्थानांतरण जैसी कई शिकायतें ज्यादा आती थी और मंत्री प्रत्येक इलाके से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते थे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार में उनके मंत्री जनसुनवाई करते रहे। वर्तमान में भी भाजपा ने जनसुनवाई शुरू की। लेकिन यह सुनवाई परवान नहीं चढ़ सकी। अब इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

चुनावी तैयारी तेजः अंता उपचुनाव में हार के बाद पार्टी में मंथन तेज हो गया है। नागौर जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया ने कहा कि हाल ही में हुई संगठनात्मक बैठक में जनसुनवाई कार्यक्रम तय किया गया। साथ ही, निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। यह जनता से जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। पार्टी का मानना है कि मंत्री दरबार से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में और दूरदराज इलाके में बैठे आमजन के काम हो और पंचायत चुनावों में मजबूती हासिल करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। मुख्यालय में दरबार सजने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और सरकार की योजनाओं का प्रचार भी होगा।

पार्टी कार्यालय में रणनीति बनाने का काम शुरू

पार्टी कार्यालय में रणनीति बनाने का काम शुरू हो चुका है। ग्राफिक्स और प्रचार सामग्री तैयार की जा रही है। 'सजेगा दरबार, मंत्री सुनेंगे फरियाद' जैसे स्लोगन से इसे प्रचारित किया जाएगा। भाजपा का लक्ष्य है कि मंत्री दरबार में हजारों फरियादें सुनी जाएं और उनका त्वरित निपटारा हो। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि आगामी चुनावों में जनता का विश्वास जीता जा सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी माह से हर सप्ताह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो मंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। सुनेंगे। उ उन्होंने कहा कि इससे पार्टी संरचना मजबूत होगी और ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं को सीधा प्लेटफॉर्म मिल सकेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery