Tuesday, May, 26,2026

BJP अपनाएगी ईवी व साइकिल मॉडल, महंगाई पर कांग्रेस ने घेरा

जयपुर: वैश्विक ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच राजस्थान में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत ईंधन बचत और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए ईवी, साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस केंद्र सरकार पर महंगाई का आरोप लगाकर हमलावर हो गई है।

प्रदेश भाजपा ने 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रविवार 31 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। इसके बजाय ईवी, ई-रिक्शा, साइकिल, पैदल यात्रा या वाहन पूलिंग को अपनाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अभियान के तहत डीजल, पेट्रोल और गैस की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा विदेशी मुद्रा की बचत पर विशेष फोकस रहेगा। पार्टी कार्यालयों में ऊर्जा खपत 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ऑनलाइन बैठकें और वर्चुअल कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। भाजपा इस अभियान के जरिए राष्ट्रवाद, स्वदेशी और जनभागीदारी का संदेश दे रही है। पार्टी इसे बूथ-मंडल स्तर तक ले जा रही है और आमजन को वैकल्पिक परिवहन, जैविक खेती तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस महंगाई और दोहरे मापदंड का मुद्दा उठाकर जनता के बीच केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी है।

मदन राठौड़ ने ट्रेन में, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बस में किया सफर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नया ई-वाहन लिया है। वे पार्टी कार्यक्रमों में इसका उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से जनता पर बोझ बढ़ता है। जहां ट्रेन उपलब्ध हो, वहां ट्रेन से यात्रा करनी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के लिए राठौड़ पदाधिकारियों के साथ ट्रेन से ही रवाना हुए। वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में रोडवेज बस से सफर किया। राठौड़ ने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिका में 56 प्रतिशत, चीन में 34 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में मात्र 4.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीति रोटियां सेंकने का आरोप लगाया।

चुनाव खत्म होते ही बढ़े दामः जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल में 2.82 रुपए और डीजल में 2.73 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाया कि विपक्ष में रहते हुए वे राजस्थान में वैट दरों पर द्वीट करते थे, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद चुप क्यों हैं? राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों से सबसे ज्यादा है।

देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रहेः गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद से ही केन्द्र सरकार रोजना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। कभी 90 पैसे तो कभी पौने तीन रुपए। केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है, यह समझ के परे है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार आगाह कर रहे हैं कि देश में महंगाई का आर्थिक तूफान आने वाला है। केन्द्र सरकार को स्थिति नियंत्रण के बाहर जाने से पहले कदम उठा लेने चाहिए, परन्तु सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है। इधर-उधर की बातें करने एवं सूत्रों के हवाले से सूचना देने की बजाय केन्द्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अभी स्थिति क्या है?

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery