Tuesday, May, 05,2026

रायसिंहनगर में 91.98% वोटिंग, जयपुर हाई कोर्ट में सबसे कम 59.92%

जयपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) चुनाव के तहत सोमवार को चार प्रमुख केंद्रों पर कराई गई री-पोलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कुल 28,281 मतदाताओं में से 18,413 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो करीब 65.11% रहा। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जयपुर हाई कोर्ट, जयपुर सेशन कोर्ट, जोधपुर सेशन कोर्ट और रायसिंहनगर में हुआ।

सबसे अधिक 91.98% मतदान श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में दर्ज किया गया, जहां 212 में से 195 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। वहीं राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर पीठ, जो सबसे बड़ा केंद्र रहा, वहां 14,781 में से 8,857 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो 59.92% के साथ सबसे कम रहा। जयपुर सेशन
कोर्ट में 5,496 में से 4,312 अधिवक्ताओं ने मतदान कर 78.46% भागीदारी दर्ज कराई। जोधपुर में 7,792 में से 5,049 वकीलों ने मतदान किया, जो 64.79% रहा।

मतदान को निष्पक्ष और सुचारू बनाए रखने के लिए जयपुर हाई कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। करीब 800 कर्मियों की टीम ने व्यवस्थाएं संभाली। हालांकि, चुनाव के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और पार्किंग की समस्या देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को अव्यवस्थाओं और धांधली के आरोपों के चलते इन केंद्रों पर मतदान रद्द कर दिया गया था। इस बीच, एक अधिवक्ता का वीडियो वायरल होने पर उसे चुनाव ड्यूटी से हटाकर नोटिस जारी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery