Wednesday, April, 15,2026

मिलावटखोरों को झटका, अनसेफ 17 उत्पाद किए प्रतिबंधित

जयपुर: शादियों का सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान सरकार ने मिलावट हुए के खिलाफ बड़ा कदम उठाते 17 पैक्ड खाद्य उत्पादों को अनसेफ पाए जाने पर राज्यभर में प्रतिबंधित कर दिया है। अब ये उत्पाद न तो बिक सकेंगे, न ही दुकानों में रखे जा सकेंगे और न ही इनका वितरण किया जा सकेगा। सरकार का यह फैसला आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि शादी-ब्याह में इन उत्पादों का बड़े स्तर पर उपयोग होता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस माह में प्रदेशभर से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच की थी। जांच रिपोर्ट में 17 पैक्ड खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें अनसेफ घोषित किया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने तत्काल प्रभाव से इन सभी उत्पादों पर दो माह का पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में इन उत्पादों का निर्माण, वितरण, विक्रय और डिस्प्ले पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित कंपनियां निर्धारित समय में अपील नहीं करतीं या रेफरल लैब की रिपोर्ट भी अनसेफ आती है, तो इन उत्पादों को बाजार से पूरी तरह वापस मंगवाया जाएगा।

आमजन को प्रतिबंधित उत्पाद नहीं खरीदने की सलाह

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इन प्रतिबंधित उत्पादों की खरीदारी न करें और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में इनके उपयोग से बचें। मिलावटी घी, मिठाई, मसाले और नमकीन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं और पूरे परिवार को जोखिम में डाल सकते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे खरीदारी करते समय ब्रांड, बैच नंबर और निर्माण तिथि अवश्य जांचें। सरकार की इस कार्रवाई को मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। शादियों के सीजन में मुनाफाखोरी के लिए गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित उत्पादों को स्टॉक में रखना या बेचना पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन उत्पादों को किया गया है बैन

केसर बाटी (युवराज बीकानेर), बंगाल गोल्ड चाय, नगद नारायण कंफेक्शनरी, विभिन्न ब्रांड के घी जिनमें श्री डेयरी प्रीत, हरियाणा फार्म, श्री डेयरी ब्राइट, थेनु सरस, ईजी डेयरी, भोग विनायक, हरियाणा क्रीम, श्री भैरव सरस और डेयरी पंजाब शामिल हैं। इसके अलावा श्री साई मसालेवाला हल्दी, स्नेक टेक रोस्टेड चना व बालाजी नमकीन तीखा मीठा मिक्स समेत 17 उत्पाद बैन किए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery