Sunday, April, 05,2026

12 साल के पेपरों की जांच हो डोटासरा-दिलावर के बीच नोकझोंक

जयपुर: विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन का माहौल लगातार हंगामेदार बना रहा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर सरकार पर हमलों के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने जोरदार आपत्ति जताई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार 15-15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने संसद की कार्यवाही का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना छपी किताब को लेकर आरोप लगा रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो व्यक्ति सदन का सदस्य नहीं है, उसका उल्लेख विधानसभा में नहीं किया जा सकता। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख सभापति को शाम 4 बजकर 24 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बाद में भी स्थिति सामान्य न होने पर कार्यवाही दोबारा 15 मिनट के लिए स्थगित की गई।

राज्य में शिक्षा का बंटाधार किया, शिक्षकों को कुत्ते भगाने में लगायाः डोटासरा

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा का बंटाधार कर दिया गया है। शिक्षकों की कभी कुत्ते भगाने में तो कभी रामकथा में ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि स्कूलों का नामांकन तेजी से घटा है और पौने दो लाख से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीच सत्र तबादले कर दिए गए, जिससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक चरमरा गई। डोटासरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में लेन-देन का खेल चल रहा है और छोटे स्तर पर होने वाला भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर फैल सकता है।

दिलावर ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

डोटासरा के आरोपों पर दिलावर ने पलटवार करते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस पर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दिलावर की ओर से डोटासरा पर लगाए गए आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई। सभापति ने आरोपों को कार्यवाही से हटाने का आश्वासन दिया। डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि वे इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लेते और सरकार को सलाह दी कि दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपनी स्थिति देख ले। डोटासरा ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार में हिम्मत है तो पिछले 12 वर्षों के सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच करा ले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery