Thursday, February, 26,2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो वाली बुकलेट पर विवाद

जयपुर: विधानसभा में मंगलवार को बिजली और खाद्य विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला। चर्चा के बीच सदन में कांग्रेस ने कथित राजस्व विभाग से संबंधित एक बुकलेट का मुद्दा उठाया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकारी बुकलेट में पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाना गलत है। कांग्रेस ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के जवाब के दौरान भी शोर जारी रहा। स्पीकर ने कहा कि बिना लिखित नोटिस के चर्चा नहीं हो सकती। उन्होंने नियमों की किताब दिखाते हुए कांग्रेस को कल सुबह 11 बजे तक लिखित नोटिस देने को कहा, फिर फैसला होगा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सफाई दी कि यह बुकलेट सरकार ने नहीं छपवाई, किसी विभाग की नहीं है। शायद किसी विधायक या मंत्री ने अपने काम का ब्यौरा छपवाया हो। राजस्व विभाग का यह प्रतिवेदन नहीं है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं। हंगामा करीब 20 मिनट चला, फिर स्पीकर के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

आयोगों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध होगी: गोदारा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विभागीय अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पहले बिना समुचित जांच के पात्रों को योजनाओं से जोड़ा जाता था, लेकिन अब प्रक्रिया में बदलाव किया गया है और लाभार्थियों को पांच चरणों की जांच से गुजरना पड़ता है। मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर, 2024 से 'गिव-अप अभियान' शुरू किया गया है। राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजली खरीद में 22 पैसे प्रति यूनिट की कमी की: नागर

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विधानसभा में ऊर्जा विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने बिजली की औसत खरीद दर में 22 पैसे प्रति यूनिट की कमी की है। पूर्ववर्ती सरकार के समय यह दर 5.07 रुपए प्रति यूनिट थी, जो अब घटकर 4.85 रुपए प्रति यूनिट रह गई है। चर्चा के बाद 2.63 लाख करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित हो गईं। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के तहत 5565 में से 4115 ग्रामीण 33 केवी सब-स्टेशनों पर दो ब्लॉक में आपूर्ति शुरू हो चुकी है।

टीकाराम जूली को भाजपा में होना चाहिए: सारस्वत

डूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने अनुदान मांगों पर बोलते हुए सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के प्रवेश पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'देखो, जूलीजी भी आ गए। जूली तो बहुत भले आदमी हैं। इनको तो भाजपा में होना चाहिए। इनकी विचारधारा तो भाजपा की है। जब बोलते हैं तो बडी शालीनता और सभ्यता से बोलते हैं।' सारस्वत ने आगे कहा कि कांग्रेस के अन्य नेता अजीब इशारे करते हैं या हाथ हिलाते हैं, लेकिन जूली अलग हैं।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery