Thursday, February, 26,2026

स्टेट हाईवे टोल शुल्क हटाकर जनता को राहत देने की मांग

जयपुर: विधानसभा में बुधवार को शून्यकाल में विपक्ष और सरकार के बीच सियासी जंग देखने को मिली। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे उठाकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इस दौरान बयाना से विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने जयपुर-बयाना स्टेट हाईवे पर टोल वसूली का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि 180 किमी की दूरी में 139 किमी नेशनल हाईवे पर केवल 30 रुपए टोल लगता है, जबकि 41 किमी स्टेट हाईवे पर तीन टोल के लिए आमजन को 120 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। डॉ. बनावत ने स्पष्ट किया कि नेशनल हाईवे की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी वार्षिक टोल पास लागू होना चाहिए या आम जनता को राहत देने के लिए इसे पूरी तरह टोल मुक्त किया जाए। उनके इस विरोध ने सदन में सियासी हलचल पैदा कर दी और विपक्षी दलों ने इसे जनहित की लड़ाई करार दिया।

बज्जू में भूमि आवंटन पर कार्रवाई की मांग

कोलायत विधायक अंशुमान भाटी ने बज्जू क्षेत्र में 7518 बीघा भूमि के कथित गलत आवंटन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय 392 भूमि आवंटनों में से 285 नियम-विरुद्ध पाए गए थे। जांच समिति ने इन्हें निरस्त योग्य माना, लेकिन अब तक जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और आवंटन निरस्त करने की मांग की गई।

75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त करने का मामला

शून्यकाल में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त किए जाने का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन बाद में चयन बोर्ड ने उनका चयन निरस्त कर दिया। इससे उनके पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ा और कई मामलों में शादियां टूटने की नौबत आ गई। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वीकार किया कि चयन प्रक्रिया में त्रुटि हुई थी। टीएसपी क्षेत्र में सामान्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों का चयन कर दिया गया, जबकि पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध थे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले में प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करेंगे। इधर, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने अलवर के मेवात क्षेत्र में सिंथेटिक दूध से बनने वाले मिल्क केक का मुद्दा उठाया। केमिकल दूध से सिंथेटिक मावा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, कैंसर और लीवर रोग बढ़ रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में अभियान चलाने की मांग की।

ओबीसी आरक्षण व फसल नुकसान के मुद्दे उठाए

सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 54% आबादी के बावजूद 21% आरक्षण पर्याप्त नहीं है और हालिया भर्तियों में ओबीसी के पद कम किए गए हैं। पीपलदा विधायक चेतन पटेल ने जूली फ्लोरा की कटाई से सड़कों और किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने जवाहर नगर में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने चारागाह भूमि संरक्षण का मामला उठाया। शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने पत्थर की लीज से अतिरिक्त भूमि पर अवैध खनन रोकने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery